भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव आज पुन: भरेंगे नामांकन, कर्फ्यू वाली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated on 19-04-2024 11:56 AM
 भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव शुक्रवार को फिर से अपना नामांकन पत्र जमा करने जा रहे हैं। इससे पहले सुबह करीब साढ़े दस बजे वह सोमवारा स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां भवानी चौक पर उनके समर्थन में सभा का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही यहां से रैली निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट तक पहुंचेंगे और फिर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन जमा करेंगे। नामांकन सभा का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, लोकसभा प्रभारी महेंद्र जोशी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, विधायक आतिफ अकील सहित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन जमा करने का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव इससे पूर्व 16 अप्रैल को नवरात्र के दौरान शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला भोपाल के पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा से है, जिन्होंने कल यानी गुरुवार को अपना नामांकन जमा किया था।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन जमा करने और उम्मीदवार के पक्ष में पूरी ताकत से कांग्रेसी बूथ, सेक्टर, मंडल, ब्लाक, जिला और ग्रामीण स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में विजय दिलाने के लिए जुट जाएं। कांग्रेस का सच्चा कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता है, वहीं भाजपा केवल षड्यंत्र और विभिन्न तरह के हथकंडे अपनाकर वोट बटोरती है। यदि हम एक विचारधारा के साथ चुनाव मैदान में जनता के बीच जाएंगे तो जनता हमारे पक्ष में रहेगी, क्योंकि जनता भी पूरी तरह समझ चुकी है कि भाजपा की गारंटी केवल लुभावनी गारंटी है। देश में जो वैमनस्य का वातावरण बना रखा है, उससे देश के हालात गंभीर है। उन्होंने कहा कि युवाओं का समय है, वे बढ़-चढ़कर आगे आए, वरिष्ठ नेताओं का पूरा मागर्दशन उन्हें मिलेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव, मप्र सहप्रभारी सीपी मित्तल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी किसी से डरा नहीं, झुका नहीं, इसलिए सभी मिलकर काम करें और यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैंदान में उतरेगा और पार्टी को एक सम्मानजनक जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़गा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
जीएसटी अधिकारियों द्वारा बोगस फर्म या संबंधित फर्म से लेन देन करने वालों की आईटीसी ब्लॉक करने के मामलों में राहत मिलेगी। दरअसल, हाल ही में दिए एक निर्णय में…
 11 May 2024
भोपाल लोकसभा सीट पर मतदान होने के बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर शेष की छुट्टियों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसके अलावा पारिवारिक और व्यक्तिगत…
 11 May 2024
भाजपा का गढ़ कही जाने वाली मंदसौर लोकसभा सीट का चुनाव हिंदुत्व के साथ लोकल मुद्दों की तरफ बढ़ गया है। भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता आठ लेन सड़क निर्माण, केंद्रीय…
 11 May 2024
बैरागढ़ कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर मैजिक वाहन और सीवेज सक्शन मशीन से डीजल चोरी करने वालों पर एक दिन बाद भी निगम अफसर एफआईआर दर्ज नहीं करवा पाए हैं। करीब…
 11 May 2024
लोस चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। देश की सबसे बड़ी को-ऑपरेटिव संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टीलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) नई दिल्ली के डायरेक्टर पद का चुनाव भाजपा…
 11 May 2024
देवी धाम सलकनपुर से 6 महीने के बच्चे का मुंडन और तुलादान कराकर लौट रहे भोपाल के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भैरव घाटी पर हुए हादसे में दादा-दादी…
 11 May 2024
भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित आनंद विहार स्कूल के पास व्यक्ति ने कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान…
 11 May 2024
भोपाल। सतपुड़ा की वादियों के बीच सरदार सरोवर बांध से थमी नर्मदा के जल का विस्तार 100 किलोमीटर से भी अधिक लंबाई में फैला है। अथाह जलराशि ने तलहटियों से लेकर…
 11 May 2024
 भोपाल। अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित रोशनपुरा के पास सरेराह यू-ट्यूबर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों ने हमले…
Advt.