कनाडा ने अपने डिप्लोमैटिक मिशन्स से भारतीय स्टाफ हटाया:कहा- भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स हटाए थे, इसलिए लिया फैसला

Updated on 12-04-2024 12:57 PM

कनाडा ने भारत में मौजूद अपने डिप्लोमैटिक मिशन्स से कई भारतीय स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा मुंबई, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में मौजूद कनाडा के कॉन्सुलेट से सभी कर्मचारियों को भी हटा दिया है। कनाडाई हाई कमिशन के पब्लिक रिलेशन ऑफिस ने बताया कि यह फैसला भारत की तरफ से कनाडाई डिप्लोमैट्स को निकालने के बाद लिया गया है।

दरअसल, पिछले साल भारत ने कनाडा से उनके 41 डिप्लोमैट्स को वापस बुलाने को कहा था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देशों के राजनयिकों की संख्या बराबर करने के लिए यह फैसला लिया गया। भारत में मौजूद कनाडा के ऐक्स्ट्रा डिप्लोमैट्स हमारे आंतरिक मामलों में दखल देते हैं।

 कनाडा ने कितने भारतीय स्टाफ की छटनी की है, इसकी संख्या सामने नहीं आई हैं। हालांकि, ये 100 से कम है। भारतीय स्टाफ हटाने की खबर देते हुए कनाडाई हाई कमिशन ने कहा, "हम भारत में अपने नागरिकों के लिए सेवाएं जारी रखेंगे। हम कनाडा में पढ़ने, काम करने या रहने के लिए आने वाले भारतीय नागरिकों का भी स्वागत करते रहेंगे।

भारत ने कहा था- डिप्लोमैट्स नहीं निकाले तो इम्यूनिटी खत्म होगी
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भारत के कहने पर कनाडा ने अपने 62 में से 41 डिप्लोमैट्स को भारत से हटा दिया था। दरअसल, भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अगर कनाडा ने तय समय तक अपने डिप्लोमैट्स को नहीं हटाया तो भारत में उनकी डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी खत्म कर दी जाएगी।

कनाडा ने भारत की इस चेतावनी को नियमों का उल्लंघन बताया था। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था- हमने किसी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं किया है और न ही इसे इस तरह से पेश किया जाना चाहिए। भारत के इस फैसले पर ब्रिटेन और अमेरिका ने एतराज जताया था।

ट्रूडो ने भारत पर लगाया था खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप
भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव तब बढ़ा जब पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। ट्रूडो ने कहा था कि G20 समिट के लिए भारत दौरे के वक्त भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अलग-अलग मौकों पर कई बार कनाडा के दावों को खारिज किया था। उन्होंने कनाडा के आरोपों को लेकर सबूत भी मांगे थे। जयशंकर ने आरोप लगाया था कि कनाडा भारत के खिलाफ काम करने वाले खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देता है।

कनाडा में मौजूद भारतीय डिप्लोमैट्स को डराया-धमकाया जाता है। इसके बाद कनाडा के खिलाफ डिप्लोमैटिक कार्रवाई के तौर पर भारत ने वहां के लोगों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी थीं। हालांकि, बाद में डिप्लोमैटिक लेवल पर कई बातचीत हुई और कुछ महीनों बाद वीजा सेवाएं वापस से शुरू कर दी गई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र: फिलिस्तीन की सदस्यता को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारी समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत के साथ फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया है। भारत…
 11 May 2024
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान एक बार फिर बर्बादी की राह पर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा स्टाफ रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को…
 11 May 2024
इटली में एक महिला जिपलाइन के सुरक्षा हार्नेस से फिसलकर 60 फीट नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। दरअसल, 41 साल की गिजलेन मुताहिर अपने परिवार के…
 11 May 2024
PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के…
 11 May 2024
अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को…
 11 May 2024
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने बॉडीगार्ड चीफ को बर्खास्त कर दिया है। सेहरी रुड उस एजेंसी UDO के चीफ थे जो जेलेंस्की की सेफ्टी के लिए जिम्मेदार है।…
 11 May 2024
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। फ्रांस की न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में…
 11 May 2024
अमेरिका के विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह शक जताया गया है कि गाजा में इजराइल ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के…
 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र संघ( UN) की असेंबली में फिलिस्तीन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास होने से इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान भड़क गए। उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान UN चार्टर…
Advt.