गुजरात विधानसभा परिसर में बम की धमकी:ईमेल में लिखा- मुंद्रा पोर्ट पर मिसाइल हमले करेंगे, मोदी-शाह-सीएम को बताया हिंदू चरमपंथी

Updated on 18-03-2026 12:45 PM
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ मुंद्रा पोर्ट पर सुरक्षा को अलर्ट किया गया। ईमेल में अहमदाबाद के स्कूलों में भी ब्लास्ट की धमकी दी गई है।

ईमेल में कच्छ जिले के मुंद्रा पोर्ट पर खड़े एलपीजी टैंकर को मिसाइल से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल को गुजराती हिंदू चरमपंथी बताया गया है।

अहमदाबाद में स्कूलों को भी दी धमकी

ईमेल में अहमदाबाद के तीन स्कूलों में ब्लास्ट की धमकी दी गई है। इन स्कूलों में मेमनगर स्थित महाराजा अग्रेशन स्कूल, घाटलोडिया स्थित कैलोरेक्स स्कूल और शांति एशियन स्कूल के नाम शामिल हैं। जांच टीमों ने तीनों स्कूलों की भी जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

सदन की कार्यवाही एक घंटे की देरी से शुरू हुई

ईमेल मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। विधानसभा से सभी विधायकों और मंत्रियों को सदन से बाहर निकाला गया और तलाशी अभियान चलाया गया। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर सदन की कार्यवाही एक घंटे की देरी से 10 बजे शुरू हुई।

गौरतलब है कि 16 फरवरी, 2026 को शुरू हुआ बजट सत्र 23 दिनों तक यानी 25 मार्च तक चलेगा। इस सत्र की 26 बैठकें होंगी। कल, व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में यूसीसी विधेयक को सदन में लाने के मुद्दे पर चर्चा हुई और इसे सदन में किस दिन प्रस्तुत किया जाए, इस पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में, 25 मार्च की तारीख तय की गई।

साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगा रही: एसपी

एसपी रवि तेजा वासमशेट्टी ने बताया कि विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर जीमेल के जरिए अंग्रेजी में भेजे गए एक ईमेल में विस्फोट की धमकी मिली है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि क्या इसका पहले भेजे गए किसी ऐसे ईमेल से कोई संबंध है या नहीं। साइबर टीमें ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिशों में जुटी हैं।

कई दिनों से जारी है धमकी का सिलसिला

पिछले कुछ महीनों से गुजरात में अदालतों, नगर निगम की इमारतों, स्कूलों और कई अन्य सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। पिछले दिनों अहमदाबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक शख्स को पकड़ा था। जिसने इसी प्रकार 50 से अधिक ईमेल देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे थे। बाद में इस शख्स को मुंबई पुलिस ने रिमांड पर लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.