2018 में लापता हुआ अरबपति रूस में मिला:स्विट्जरलैंड से गायब हुए थे कार्ल-एरिवान हाउब

Updated on 19-04-2024 02:29 PM

चार साल से लापता चल रहे जर्मन-अमेरिकी अरबपति कार्ल-एरिवान हाउब को रूस में देखा गया है। हाउब को आखिरी बार अप्रैल 2018 में स्विट्जरलैंड के जर्मेट में देखा गया। उस वक्त हाउब वहां छुट्टियां मना रहे थे।

इसी दौरान उनके लापता होने की खबर सामने आने के बाद स्विट्जरलैंड और जर्मनी सरकार ने तलाशी अभियान शुरू किया। हाउब का पता लगाने के लिए पांच हेलिकॉप्टरों ने 6 दिन तक तलाशी अभियान चलाया।

टेंजेलमैन ग्रुप के मालिक थे हाउब

तलाशी अभियान में जब हाउब नहीं मिले तो 2021 में जर्मनी की एक अदालत ने उन्हें कानूनी रूप से मृत घोषित कर दिया था। हाउब रिटेल की दिग्गज कंपनी टेंजेलमैन ग्रुप के मालिक थे, जिसके दुनियाभर में 75 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। अदालत के फैसले के बाद कंपनी को उनके भाई क्रिस्चियन चला रहे हैं। हाउब के दो बच्चे हैं।

जिस दिन हाउब लापता हुए थे, उस दिन उन्होंने अपनी दोस्त एर्मिलोवा को 13 बार फोन किया था और एक घंटे तक बात की थी, जिससे दोनों देशों की संयुक्त जांच एजेंसी को उन पर शक हुआ। इसके बाद एजेंसी ने मॉस्को में जांच की तो पता चला कि हाउब अपनी दोस्त के साथ वहीं रहते हैं।

दोस्त के साथ मिलकर 2008 में रची थी साजिश

जांच एजेंसी का कहना है कि 2008 में हाउब और एर्मिलोवा ने मिलकर मॉस्को में इसकी साजिश रची थी। इसके बाद हाउब बार-बार रूस जाते रहते थे।एर्मिलोवा रूस की सिक्योरिटी एजेंसी FSB में काम करती हैं। फिलहाल हाउब रूस में ही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र: फिलिस्तीन की सदस्यता को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारी समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत के साथ फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया है। भारत…
 11 May 2024
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान एक बार फिर बर्बादी की राह पर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा स्टाफ रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को…
 11 May 2024
इटली में एक महिला जिपलाइन के सुरक्षा हार्नेस से फिसलकर 60 फीट नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। दरअसल, 41 साल की गिजलेन मुताहिर अपने परिवार के…
 11 May 2024
PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के…
 11 May 2024
अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को…
 11 May 2024
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने बॉडीगार्ड चीफ को बर्खास्त कर दिया है। सेहरी रुड उस एजेंसी UDO के चीफ थे जो जेलेंस्की की सेफ्टी के लिए जिम्मेदार है।…
 11 May 2024
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। फ्रांस की न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में…
 11 May 2024
अमेरिका के विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह शक जताया गया है कि गाजा में इजराइल ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के…
 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र संघ( UN) की असेंबली में फिलिस्तीन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास होने से इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान भड़क गए। उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान UN चार्टर…
Advt.