दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी में एटली का Raaka के लिए जबरदस्त प्लान, बॉडी डबल संग एक्शन सीन शूट

Updated on 28-04-2026 06:27 PM
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की शूटिंग में भी बिजी हैं। हाल ही खबर आई थी कि दीपिका इस फिल्म में खुद ही इंटेंस एक्शन सीन्स शूट करेंगी और कुछ सीन्स शूट कर भी लिए हैं। इस बीच खबर है कि डायरेक्टर एटली ने दीपिका की प्रेग्नेंसी को देखते हुए अपनी फिल्म 'राका' के लिए एक 'प्लान बी' बनाया है। इसमें दीपिका के एक्शन सीन्स उनकी बॉडी डबल शूट करेगी।

'राका' के शेड्यूल में दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के हिसाब से बदलाव

'राका' एक तेलुगू फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। एटली अब 'राका' के कुछ हिस्सों में बदलाव कर रहे हैं ताकि प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण के शूटिंग शेड्यूल को फिट किया डा सके। दीपिता के पास अभी 'राका' की शूटिंग के लिए 50 दिन बाकी हैं।

दीपिका के लिए एटली का प्लान B, ऐसे शूट किए जाएंगे एक्शन और बाकी सीन्स

'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की प्रेग्नेंसी से एटली बेहद खुश हैं और अब उन्होंने 'राका' के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर 'प्लान बी' तैयार किया है। एक सोर्स ने बताया कि दीपिका के ज्यादातर अहम एक्शन सीक्वेंस अब उनकी बॉडी डबल शूट करेगी। एक्ट्रेस ने कुछ क्लोज-अप सीन्स पहले ही शूट कर लिए हैं और फाइनल प्रिंट में उन्हें VFX की मदद से मर्ज किया जाएगा। हालांकि, दीपिका इस फिल्म में अपने क्लोज-अप और डायलॉग वाले सीन खुद शूट करती रहेंगी।

दीपिका पादुकोण की 'राका' में धमाकेदार एंट्री

सोर्स ने कहा, 'दीपिका की एंट्री धमाकेदार है। साथ ही अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक दमदार एक्शन सीन भी है। इन सभी सीन्स की शूटिंग अब बॉडी डबल द्वारा की जाएगी, जबकि दीपिका खुद बाकी सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी। उनके रोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह 'राका' की एक अहम किरदार हैं और प्रेग्नेंसी की वजह से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

'राका' की कास्ट और रिलीज डेट

'राका' में दीपिका पादुकोण के अलावा मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना भी हैं। हाल ही फिल्म से अल्लू अर्जुन का घातक लुक भी रिलीज किया गया था, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी। अभी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं है, पर कहा जा रहा है कि यह 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

19 अप्रैल को दीपिका ने अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

वहीं, दीपिका की बात करें, तो उन्होंने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की ऐलान किया था। साल 2024 में वह बेटी दुआ की मां बनी थीं। 'राका' के अलावा दीपिका पादुकोण 'किंग' में भी नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, सुनील ग्रोवर, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन हैं। यह 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
थलपति विजय इन दिनों तृषा कृष्णन को लेकर काफी खबरों में हैं, जो तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी जीत के बाद उनके घर पहुंची थीं। हालांकि, हम यहां बात कर…
 07 May 2026
आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता का जश्‍न मना रही है, वहीं इसे कॉपीराइट मामले में बड़ा झटका…
 07 May 2026
एक तरफ जहां थलपति विजय ने तमिलनाडु के चुनावी मैदान में ऐतिहासिक जीत पाई और अपने नाम का बिगुल बजा दिया, वहीं दूसरी ओर, उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा…
 07 May 2026
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। ओपनिंग डे पर ही इसने मराठी सिनेमा में एक रिकॉर्ड बना दिया था। इसकी…
 07 May 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जहां पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की करारी हार पर तंज कसा और उनके शासन को 'बुरा सपना' बताया था, वहीं अब उन्होंने बांग्लादेश…
 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
Advt.