पाकिस्तान-ईरान ट्रेड पर अमेरिका नाराज:कहा- बिजनेस बढ़ाया तो PAK पर लगाएंगे बैन

Updated on 24-04-2024 01:17 PM

अमेरिका ने पाकिस्तान को ईरान के साथ बिजनेस डील करने को लेकर वॉर्निंग दी है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि इसके बदले वो पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा सकता है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, "जो भी ईरान के साथ व्यापार करेगा उस पर बैन लगने का खतरा है। हालांकि, पाकिस्तान को अपनी विदेश नीति को लेकर खुद फैसले लेने का हक है।"

दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 22 अप्रैल को 3 दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे थे। पाक PM शहबाज शरीफ के साथ बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड को 10 अरब डॉलर पहुंचाने पर सहमति बनी थी। इसके अलावा दोनों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े 8 MoU भी साइन किए थे।

अमेरिका में चीनी कंपनियों की संपत्ति सीज, अफसरों की एंट्री पर रोक
इससे कुछ दिन पहले अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्राग्राम के लिए तकनीक और जरूरी सामानों की सप्लाई करने पर चीन की 3 कंपनियों पर बैन लगा दिया था। इसमें बेलारूस की भी एक कंपनी शामिल थी।

अमेरिका ने बताया था कि कार्रवाई के तहत कंपनियों से जुड़ी सभी संपत्ति को सीज कर दिया गया है। वहीं इनके अफसरों की देश में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, "प्रतिबंध इसलिए लगाए गए क्योंकि ये वो कंपनियां थीं, जो बड़े स्तर पर तबाही मचाने वाले हथियारों की सप्लाई का साधन थीं।

इससे ऐसे हथियारों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिल सकता है। हमारे पास सबूत हैं कि चीन और बेलारूस की कंपनियां पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए जरूरी इक्विपमेंट और सामान सप्लाई कर रही थीं।"

मिसाइल लॉन्च करने से जुड़े इक्विपमेंट सप्लाई करती थी बेलारूस की कंपनी
बेलारूस की कंपनी मिंस्क व्हील पाकिस्तान की लंबी दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए चैसिस व्हीकल सप्लाई करती थी। इन्हें मिसाइल लॉन्च करने के लिए सपोर्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। वहीं चीन की शियान लॉन्गदे कंपनी मिसाइल से जुड़े उपकरण जैसे फिलामेंट वाइंडिंग मशीन देती है। इसका इस्तेमाल रॉकेट मोटर के केस बनाने में होता है।

तियांजिन कंपनी पाकिस्तान को जो सामान सप्लाई करती है, उसका इस्तेमाल स्पेस लॉन्च व्हीकल के टैंकों की वेल्डिंग में किया जाता है। वहीं ग्रैनपेक्ट कंपनी के उपकरण पाकिस्तान के रॉकेट मोटर की टेस्टिंग में काम आते हैं।

'राजनीतिक फायदों के लिए एक्सपोर्ट कंट्रोल का इस्तेमाल हो रहा'
अमेरिका के प्रतिबंधों पर पाकिस्तान ने विरोध जताया था। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, "हम निर्यात पर कंट्रोल का इस्तेमाल राजनीतिक फायदों के लिए किए जाने का विरोध करते हैं। पाकिस्तान पर पहले भी बिना किसी सबूत के ऐसे आरोप लगाए गए हैं।"

मुमताज बलोच ने आगे कहा था, "हम पहले भी कई बार बता चुके हैं कि इन सामानों का कॉमर्शियल इस्तेमाल भी होता है। जो आज हम पर प्रतिबंध लगा रहे हैं वो कई दूसरे देशों के मिलिट्री तकनीक हासिल करने के लिए जरूरी लाइसेंस को भी माफ कर चुके हैं। इसी वजह से दुनिया में हथियारों की प्रोडक्शन बढ़ रहा है जो वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र: फिलिस्तीन की सदस्यता को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारी समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत के साथ फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया है। भारत…
 11 May 2024
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान एक बार फिर बर्बादी की राह पर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा स्टाफ रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को…
 11 May 2024
इटली में एक महिला जिपलाइन के सुरक्षा हार्नेस से फिसलकर 60 फीट नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। दरअसल, 41 साल की गिजलेन मुताहिर अपने परिवार के…
 11 May 2024
PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के…
 11 May 2024
अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को…
 11 May 2024
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने बॉडीगार्ड चीफ को बर्खास्त कर दिया है। सेहरी रुड उस एजेंसी UDO के चीफ थे जो जेलेंस्की की सेफ्टी के लिए जिम्मेदार है।…
 11 May 2024
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। फ्रांस की न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में…
 11 May 2024
अमेरिका के विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह शक जताया गया है कि गाजा में इजराइल ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के…
 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र संघ( UN) की असेंबली में फिलिस्तीन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास होने से इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान भड़क गए। उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान UN चार्टर…
Advt.